Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव टेऊ में मुख्य चौपाल स्थित पुराने खादी भंडार परिसर में आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जयपुर से स्वीकृत नवीन खादी भंडार टेऊ (सूडसर) के निर्माण की आधारशिला रखी। इस दौरान विधायक महिया ने खादी को बढावा देने की अपील आमजन से करते हुए कहा कि खादी भारतीयों की स्वतंत्रता, सत्य एवं सादगी का प्रतीक है । महात्मा गांधी ने खादी के माध्यम से देश में स्वावलम्बन एवं स्वः रोजगार पर बल दिया। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के संरक्षक ट्रस्टी श्याम महर्षि, खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, टेऊ सरपंच सुनील कुमार दुगरिया, उपसरपंच लालूराम सारण, ताजाराम नाहर, दुर्गाराम भादू, सरदाराराम जाखड़, विजयसिंह परिहार, दानाराम प्रजापत, रामनारायण नाहर, सूरजाराम गोदारा, श्रवणदास स्वामी, खादी संस्था के कर्मचारियों सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के संरक्षक ट्रस्टी व मंत्री ने विधायक गिरधारीलाल महिया, टेऊ सरपंच सुनील कुमार दुगरिया व उपसरपंच लालूराम सारण का साफा व माला पहनाकर सम्मान भी किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने रखी खादी भंडार की आधारशिला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खादी के संस्थापक सदस्यों के साथ मौजूद रहें गणमान्य ग्रामीण।