Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2025। देर रात करीब 9 बजे गांव कितासर में जीएसएस पर एक ट्रांसफार्मर में इंटरनल स्पार्किंग के कारण ऑयल ने आग पकड़ ली और करीब 1 घंटे से अधिक जीएसएस धधकता रहा। इस दौरान कितासर सहित, बिग्गा, बिग्गा रामसरा व धीरदेसर चोटियान की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। बिग्गा रामसरा तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी। श्रीडूंगरगढ़ से पहुंची पानी की दमकलों से आग काबू में नहीं आई और रतनगढ़ से फॉग फायर कंट्रोलर मंगवाया गया। बीकानेर से भी फॉग फायर कंट्रोलर वाहन पहुंचा और इनसे आग पर काबू पाया गया। अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार कुलदीप मीणा, नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार, पटवारी सीताराम, रामनिवास पांडिया मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रण में नही आने तक वहीं रूके रहें। विद्युत प्रसारण विभाग के एक्सईएन अतुल गौड़, 132 श्रीडूंगरगढ़ के एईएन हरिराम सिद्ध बाना व राजूलाल मीणा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किए व स्थिति पर नजर बनाए रखी।
जीएसएस में दो ट्रांसफार्मर, एक जला, एक से आधी रात बाद सप्लाई शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर जीएसएस पर दो ट्रांसफार्मर स्थित है। एक ट्रांसफार्मर जो 1996 का था और इसे हटाने के लिए विभाग ने रिपोर्ट दे रखी थी। परंतु ये चालू स्थिति में था इसलिए रनिंग में इससे कार्य लिया जा रहा था। ये ट्रांसफार्मर 25 साल की मियाद पूरी कर चुका था और बीती रात जलकर खाख हो गया। दो छोटे धमाके हुए जिससे आइल बाहर आकर गिरने लगा। इससे टैंक में ब्लास्ट नहीं हुआ और कोई बड़ा धमाका होने से बच गया। आग बूझने के बाद विभागीय कार्मिकों ने रात करीब 1 बजे बाद जीएसएस के सभी फीडरों में सप्लाई सुचारू कर दी। गांव कितासर, बिग्गा, बिग्गा बास रामसरा व धीरदेसर चोटियान की सप्लाई शुरू कर दी गई। बता देवें यहां नए ट्रांसफार्मर को सेट करने में करीब एक माह का समय लगेगा। विभाग के एईएन राजूलाल मीणा ने बताया कि अभी एग्रीकल्चर फीडरों पर अधिक भार नहीं होने के कारण आपूर्ति सुचारू रहेगी। वहीं मूंगफली बिजाई के समय से पूर्व हम दूसरा ट्रांसफार्मर भी रखवाने का पूरा प्रयास कर रहें है।