Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2021। गांव जेतासर में 11 हजार की लाइन गिरने से ग्रामीण ओमप्रकाश शर्मा के खेत की बाड़ में आग लग गई व किसान को नुकसान हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने श्रीडूंगरगढ़ फायर ब्रिगेड को फोन भी किया परन्तु ग्रामीणों की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया। दमकल भी मौके पर पहुंची परन्तु तब तक आग बुझा दी गयी। मौके पर उपस्थित ग्रामीण ने जानकारी दी कि खेत में पशुओं को रोकने के लिए तार लगे हुए थे व तार पर 11 हजार के.वी. की लाइन गिरने से बाड़ ने आग पकड़ ली। गांव के पास ही खेत स्थित होने से आग की तरह खबर फैल गई व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिल कर मिट्टी डाल कर आग बुझा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 11 हजार केवी की लाइन गिरने से ओमप्रकाश शर्मा के खेत की बाड़ में लगी आग।