Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-11-21 at 09.08.18
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवम्बर 2025। पंचायतों के पुर्नगठन से जुड़ी सभी याचिकाएं हाईकोर्ट द्वारा खारिज करने के बाद राज्य सरकार ने पंचायतों के पुर्नगठन का अंतिम आदेश निकाल दिया है। क्षेत्र में दो पंचायत समितियों के गठन की राह खुल गई है। अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ग्राम पंचायत समंदसर को तोड़ कर अकेले समंदसर गांव की पंचायत एंव गांव माणकरासर को नई पंचायत बना दिया गया है। इसी प्रकार पंचायत सुरजनसर को तोड़ कर अकेले गांव की पंचायत रखी गई है एवं धीरदेसर पुरोहितान को अकेले गांव की नई पंचायत एवं लाखनसर, उदासर चारणान को शामिल कर लाखनसर नई पंचायत बनाई गई है। ग्राम पंचायत जैसलसर को तोड़ कर जैसलसर को अकेले गांव की पंचायत एवं सातलेरा, अभयसिंहपूरा, बासी हिरावतान, बासी मारनोतान को मिला कर सातलेरा नई पंचायत, दुसारणा पंडरिकजी पंचायत को तोड़ कर दुसारणा पंडरिकजी व दुसारणा बड़ा को मिला कर दुसारणा पंडरिकजी व कोटासर, दुसारणा पिपासरिया को मिला कर दुसारणा ग्राम पंचायत कोटासर बनाई गई है। ग्राम पंचायत इंदपालसर सांखलान को तोड़ कर इंदपालसर राइकान व सांखलान को मिला कर ग्राम पंचायत इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर गुंसाईसर, अमरतवासी, सुरजनवासी, इंदपालसर हिरावतान को मिला कर ग्राम पंचायत इंदपालसर गुंसाईसर बनाई गई है। ग्राम पंचायत जाखासर को तोड़ कर अकेले जाखासर गांव की पंचायत जाखासर एंव गांव केउ नई, पुरानी को मिला कर ग्राम पंचायत केऊ व गांव जाखासर भोमसिंहवतान, भोमउदयकर्णावतान, राणासर नरुकान व राणासर हंसावतान को मिला कर ग्राम पंचायत जाखासर भोमसिंहवतान बनाई गई है। वही पंचायत कुनपालसर में अब अकेले गांव की पंचायत रही है। ग्राम पंचायत बिंझासर को तोड़ कर राजपुरा बींजासर की पंचायत बिंझासर व लोडेरा को अकेले गांव की नई पंचायत बनाई गई है। पंचायत दुलचासर को तोड़ कर अकेले गांव की पंचायत रखी गई है व गांव गोपालसर, बासी महियान को मिला कर पंचायत गोपालसर बनाई गई है। धर्मास को तोड़ कर अकेले गांव की पंचायत धर्मास रखी गई है व गांव इंदपालसर बड़ा, हथाना को मिला कर ग्राम पंचायत इंदपालसर बड़ा बनाई गई है। पंचायत पुण्दलसर को तोड़ कर अकेले गांव की पंचायत रखी गई है व हेमासर व सालासर को मिला कर नई पंचायत हेमासर का गठन किया गया है। अब क्षेत्र में नई 11 पंचायतें बनी है व पहले की 53 पंचायतों को मिला कर क्षेत्र में कुल 64 पंचायतें बन गई है। 64 पंचायत होने से अब क्षेत्र में 2 पंचायत समिति का गठन होने की राह भी खुल गई है।