Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितम्बर 2025। क्षेत्र का प्रमुख खेल आयोजन बन चुका लिखमादेसर खेल महोत्सव आज रात को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो जाएगा। आयोजक मंडल की अगुवाई कर रहे राधेश्याम सिद्ध ने बताया कि महोत्सव के तहत महिला कबड्डी एवं पुरूष कबड्डी, कुश्ती दंगल के आयोजन पूर्ण हो गए है एवं सोमवार सांय 4 बजे रस्सा-कस्सी के मुकाबले एवं सांय 5 बजे से वॉलीवाल मुकाबले शुरू होगें। शनिवार को महोत्सव के उदघाटन के बाद दो मैट पर दो ग्राऊंड एक साथ चलाए गए एवं लगातार किए गए मुकाबलों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा की 24 महिला खिलाड़ियों की टीमों ने भाग लिया। महिला कबड्डी के सेमीफाईनल मुकाबले में एसएसबी अलवर ने फतेहाबाद हरियाणा को 35-30 के अंतर से हराया एवं दूसरे सेमीफाईनल में भिवानी हरियाणा ने स्टार संघर पंजाब को 32-20 से हराया। रोमांचक हुए फाईनल मुकाबले में एसएसबी अलवर ने भिवानी को 33-28 के अंतर से हरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सुबह 11 बजे से मिट्टी के मैदान में ओपन कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। जिसमें 42 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती दंगल में दंगल केसरी का खिताब मुकेश गोदारा अर्जुनसर ने एवं दंगल कुमार का खिताब शहनाज ने हासील किया। रविवार को कुश्ती दंगल के बाद ऑल इंडिया ओपन पुरूष कबड्डी आयोजित की गई। जिसमें 26 टीमों ने भाग लिया एवं दो मैट पर लगातार हुए मुकाबलों में रविवार देर रात को सेमीफाईनल एवं फाईनल मुकाबले हुए। पहले सेमीफाईनल मुकाबले में पानीपत ने अलवर को 32-27 से हराया एवं दूसरे सेमीफाईनल में राजेश बांगडवा ने पीलीबंगा को 29-25 के अंतर से हरा कर फाईनल में प्रवेश किया। फाईनल मुकाबले में टीम बांगडवा ने पानीपत को 35-28 के अंतर से हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया। इन तीनों खेलों के समापन पर तीनों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। खेल महोत्सव में शाम को रस्साकस्सी एवं वॉलीवाल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ महोत्सव का समारोहपूर्वक समापन होगा। सफलता से आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव के समापन पर कई स्थानीय एवं जिला स्तरीय नेताओं के शामिल होने की सूचना है।