Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बुधवार से सेवा का महोत्सव शुरू हुआ है। यहां लायंस क्लब युनिक एवं राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी द्वारा चार दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण शिविर शुरू हुआ। क्षेत्र में लंबे समय बाद लग रहे इस शिविर के कारण बड़ी संख्या में रोगियों की भीड़ उमड़ी एवं 475 से अधिक मोतियाबिंद के रोगी चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सक सुनील गोयल एवं संजीव सहगल ने उनकी जांच कर उन्हें परामर्श दिया। इस दौरान 122 रोगियों का आपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर के उदघाटन समारोह पर सीओ दिनेश कुमार अतिथि रूप में मौजूद रहे एवं सेवा कार्यों को प्रेरणीय बताया। शिविर में गुरूवार सुबह से आपरेशन शुरू होगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में उमड़ी मोतियांबिद रोगियों की भीड़।