Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2022। तीन बच्चों के पिता ने मानसिक तनाव में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला का अंत कर लिया है। 30 वर्षीय युवक कानदास पुत्र मुलदास स्वामी निवासी जेतासर ने गांव से3 उत्तर दिशा में मोडाणा ताल की ओर खेजड़ी के पेड़ पर फांसी लगा ली और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कानदास अपने घर से निकला था और जब लौट कर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। देर शाम परिजनों को उसका शव मिला जिससे पुलिस को सूचना देकर शव को अस्पताल लाया गया। पुलिस ने आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के ताऊ के बेटे भाई बीरबल पुत्र बजरंगदास स्वामी ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था। एक बेटी व दो बेटों के पिता द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से मृतक के घर में कोहराम मचा है और गांव में भी माहौल गमगीन हो गया है।