Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2021। लगातार बरसात से क्षेत्र में भारी नुकसान का दौर जारी है और आज गांव सांवतसर में एक 62 वर्षीय ग्रामीण ने अपनी जान गंवा दी है। गांव की रोही में अपने ट्यूबवेल पर घर बना कर रहें राजाराम पुत्र धन्नाराम घर के बाहर सो रहा था जिस पर सुबह 5.30 बजे काल बन कर छज्जा गिर गया व उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां है तथा घर में कोहराम सा मच गया है। शेरुणा पुलिस के एएसआई शिवकुमार भी पहुंच गए है। पुलिस कार्रवाई की जा रही है व ग्रामीण शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधा रहें है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में छज्जे के नीचे सोने से 20 सितंबर को बेनिसर में फुलीदेवी मेघवाल ने अपने प्राण गवांए व आज राजाराम ने प्राण गंवा दिए है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी नागरिकों से अपील करता है कि क्षेत्र में भारी बरसात के कारण नागरिक छज्जों के नीचे ना सोए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांवतसर में नींद में सो रहें राजाराम पर काल बनकर गिरा छज्जा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में भारी बरसात के दौर में छज्जों के नीचे सोने से बचे नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे।