Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230827-WA0062
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2023। सड़क किनारे अपने खेत के पास पत्नी का इंतजार कर रहें एक ग्रामीण को लेने मौत पहुंच गई। रविवार को हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल मदनलाल पुत्र ज्ञानाराम मेघवाल की मौत हो गई। मदनलाल बोलेरो के पास खड़ा था और उसकी पत्नी खेत से चारा लेकर आ रही थी जिसका इंतजार कर रहा था। तभी एक तेज गति कार आकर बोलेरो से टकराई और 45 वर्षीय मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। घायल को बीकानेर ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पीबीएम पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरपंच जसवीर सारण भी मौके पर पहुंचे व परिजनों को सांत्वना दी। पीबीएम अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा आज सुबह परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। आज गांव में मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। देर रात तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा स्थित एक बीएड कॉलेज में गार्ड की नौकरी करने वाले मदनलाल कड़ी मेहनत से अपने परिवार का पालन कर रहें थे। मदनलाल 3 पुत्रों व 2 पुत्रियों का पिता था व सबसे बड़े पुत्र की उम्र 19 वर्ष है। ऐसे में परिवार में मातम छा गया व गांव में भी शोक की लहर छा गई है। परिजनों के आग्रह के बाद मानवीयता दृष्टिकोण के साथ खबर का प्रकाशन रविवार को नहीं किया गया तथा पूरी सूचना का आज प्रकाशित की जा रही है। गांव में हर कोई परिवार के लिए दु:ख जता रहा है।