Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
bb
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में वांछित होने के साथ साथ भानिनाथ अभी चूरू, सरदारदशहर, तारानगर, भानीपुरा आदि कई थानों में कई मामलों में वांछित है। शनिवार रात को इसके भाई भागुनाथ और पिता रामनाथ भी उसी मोहल्ले में बाइक पर घूम रहे थे और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन दोनों को धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया है और उनकी बाइक को भी जब्त कर ली है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने भानिनाथ के बढ़ते हौंसलो को देख पब्लिक पुलिसिंग से साथ मांगा है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने क्षेत्र के युवाओ से ऐसे वांछित अपराधी के संपर्क में नही रहने और उसके बारे में किसी भी प्रकार की कोई सूचना होने पर पुलिस के देने की अपील की है। विदित रहे कि भानिनाथ के खिलाफ एक दर्जन से अधिक थानों में तीन दर्जन से अधिक जानलेवा हमला करने, लूट, धमकाने, नकबजनी आदि के मामले दर्ज है ओर कई बार वह पुलिस गिरफ्त में भी आ चुका है। वर्तमान में भी चार थानों की पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिस्ट्रीशीटर के हमले में घायल पुलिस जवान।