Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़़ क्षेत्र सहित पूरे जिले में पैदा हुए बिजली संकट के बीच बादनूं गांव के 220 केवी जीएसएस पर शनिवार सुबह किसानों के साथ विधायक गिरधारीलाल महिया धरने पर बैठ गए है। महिया ने किसानों के लिए सड़क पर उतरने का ऐलान करते हुए हर हाल में बिजली लेने की घोषणा की है। बता देवें क्षेत्र के सभी जीएसएस पर किसान घेरा डाल प्रदर्शन कर रहें है और बिजली की मांग कर रहें है। बादनूं जीएसएस पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो महिया ने यहां बिजली समस्या का स्थाई समाधान नहीं करने पर आंदोलन की घोषणा करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है।

बीकानेर जिला प्रशासन के हाथ-पांव भी फूल गए है और बिजली अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। महिया ने कहा कि बरसात नहीं होने से बिजली की आवश्यकता पूरी नहीं हुई तो किसान की कमर टूट जाएगी। जिले में गत 10 दिनों से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से खेतों में खड़ी फसलें मुरझा रही है और आगामी 2 दिनों में ये फसलें चौपट हो जाएगी। महिया ने कहा बिजली के लिए अब राज्य सरकार नहीं जागी तो क्षेत्र के किसान सड़क पर उतर कर संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी के बाद उनके समर्थक व आस पास के किसान जीएसएस पर एकत्र हो रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बादनु जीएसएस के बाहर एकत्र हो रहें किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने लगाए नारे, बिजली दो, बिजली दो।