Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
गेंहू की फसल निकलवाने खेत जा रहें किसान की रास्ते में हुई मौत, पढ़ें खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव दुलचासर में किसान गेंहू की फसल निकलवाने अपने खेत की ओर जा रहा था और रास्ते मे मोटरसाइकिल स्लिप होने से युवक की मौत हो गयी। शेरुणा थाना एसएचओ रामचंद्र ढाका ने बताया कि दुलचासर गांव निवासी परमेश्वर लाल ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि बुधवार शाम उसका छोटा भाई जगदीश महिया अपने खेत में गेहूं की फसल निकलवाने के लिए इसी गांव के मालसिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल फिसल गई ओर जिससे इससे जगदीश महिया घायल हो गया व उसका साथी मालसिंह को हल्की चोटें आई। परिजन प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।