Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2024। बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध के मामले पढ़े एक साथ एक नजर में-
पासी ही की ढाणी में विवाह समारोह, शामिल होने गया परिवार, चोरों ने किया हाथ साफ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
पांचू थाना क्षेत्र के गांव शोभाना की रोही में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहने वाले नरसीराम पुत्र अमोलकराम ब्राह्मण ने पुलिस थाने में दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह अपनी ढाणी के पास स्थित सीताराम की ढाणी में उसकी पुत्री के विवाह में शामिल होने गया। पूरा परिवार रात 11 बजे ढाणी लौटा तो 3 कमरों के ताले टूटे हुए मिले। एक कमरे में रखी संदूकों के ताले तोड़कर दो अज्ञात चोरों ने 48 हजार नगदी, 3 जोड़ी चांदी की पायल, 15 चांदी के सिक्के, एक सोने की अंगूठी, सोने के झूमके, चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गंगाराम को दी है।
मारपीट के आरोप में चार भाइयों सहित 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
पांचू थाने में गांव कक्कू के निवासी छैलूराम पुत्र भंवराराम नायक ने मैयासर निवासी ईश्वरराम, ओमाराम, नेनूराम व दिनेश पुत्र धन्नाराम नायक व अन्य तीन जने के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर परिवादी व उसके चाचा के लड़के संजू के साथ मारपीट की और मोबाईल छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गंगाराम को दी है।
मंदिर के दानपात्र से चोरी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
खाजूवाला थाने में मंदिर के दानपात्र से चोरी की मामला दर्ज हुआ है। गायत्री मंदिर के पुजारी पवनकुमार पुत्र आसाराम पालीवाल ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च की रात वह मंदिर में ताले लगाकर पीछे परिसर में ही सो रहा था। दो तीन जनों को भागते देखा तो पुजारी उठकर गया वहां चक 5 केएलडी निवासी राकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश व अन्य दो तीन जने ताला टूटा दानपात्र बाहर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। आरोपी दानपात्र से हजारों की राशि लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल खेताराम को सौंप दी है।
एकराय होकर युवक को पीटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स
। जामसर थाने के गांव बंबलू की रोही में 30 वर्षीय रामेश्वरलाल पुत्र सुगनाराम जाट के साथ रावताबास निवासी सुखराम, मोटाराम व उसकी पत्नी, लालाराम, तोलाराम व एक अन्य जने ने एकराय होकर मारपीट की। रामेश्वरलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ लूनकरणसर नरेन्द्र पूनियां को दे दी है।
दुकान में घुसकर मचाया उत्पात, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
नोखा थाने में डूंगरराम पुत्र आसुराम कुम्हार निवासी तेजाजी मंदिर के पास नोखा, ने मामला दर्ज करवाते हुए चेनाराम पुत्र प्रह्लादराम गोदारा निवासी जोरावरपुरा के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार दोपहर को अपनी दुकान कृष्णा फर्नीचर के अंदर काम कर रहा था। तभी वहां चेनाराम जाट आया और गंदी गालियां देने लगा। आरोपी ने दुकान का सामान इधर-उधर फैंक कर अस्त-व्यस्त कर दिया। परिवादी के साथ लकड़ी से मारपीट की और उसके गले में पहली सोने की चैन तोड़कर छीन ली। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई शंभू सिंह को दी है।
लाठी, बरछी से की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में इसी कस्बे के निवासी रामलाल पुत्र गणेशाराम जाट ने अपने ही कस्बे के लेखराम, महेश, रामकुमार जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह आरोपियों ने उसके पुत्र व परिजनों के साथ लाठी व बरछी से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई भागीरथराम को जांच दी है।