Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे को छोड़कर आज गांवो में बादल झूम के बरसे है और इससे किसानों के चेहरे खिल गए है। गांव उदरासर, बिग्गा, सातलेरा, लाखनसर, कितासर भाटियान, गुसाईंसर बड़ा में जम कर बरसात हुई है। इन गांवो के ताल पानी भर गए है और सातलेरा तथा उदरासर कि उतरादि रोही में 10 अंगुल से भी अधिक बरसात हुई है। इन गांवो में बारानी किसान बाजरा बिजाई की तैयारियों में जुट गए है। धूलभरी आंधी से परेशान मूंगफली, कपास के किसान भी बरसात होने से राहत महसूस कर रहें है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम विभाग की संभावना के अनुरूप आज इन गांवो बरसात हुई तथा मौसम सुहावना हो गया है। कस्बे में शाम को धूलभरी आंधी के साथ आए बादलों ने आस बांधी परन्तु बरसात अभी तक नहीं हुई है। धोलिया रोड की और बूंदाबांदी हुई बाकी कस्बा सूखा ही रह गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर भाटियान में बरसे बादल, मौसम हुआ सुहावना। (फोटो- पृथ्वीसिंह)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में जोरदार बरसात से किसानों के चेहरे खिले। (फोटो- गौरीशंकर तावनियां)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धोलिया रोड पर हुई बूंदाबांदी। (फोटो- मुकेश सोनी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में झूमकर बरसे बादल, गांव का ताल पानी से लबालब हुआ। (फोटो- दुलदास स्वामी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में आंधी के बाद करीब 3 अंगुल बारिश हुई व अभी भी बादल छाए हुए है। (फोटो- शिव गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में भरा बरसात का पानी। (फोटो- दिलीप कुमार भार्गव)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में बरसात से हुई ठंडक। (फोटो- बीरबल जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लाखनसर में जोरदार बारिश के बाद भरा पानी।( फोटो- बजरंग नाथ)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहावना।