Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210727-WA0035
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2021। क्षेत्र में जहां एक ओर सांड की मृत्यु पर उसे ससम्मान समाधि दिए जाने के दृश्य दिखाई पड़ते है वहीं क्षेत्र में गांव भोजास में एक सांड के साथ क्रूरता का व्यवहार कर कुछ लोगों ने उसकी आंखें जहर या करंट से फोड़ देने की घटना सामने आई है। गांव में सांड की आँखे फोड़ने की अमानवीयता से गुस्साए युवा सेरुणा थाने पहुंचे व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। युवाओं ने थानाधिकारी को पत्र सौंपते हुए गोवंश को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा के श्रीडूंगरगढ़ संस्थाध्यक्ष कैलाश विश्नोई सहित युवा सांड को बेनिसर चिकित्सालय लेकर गए जहां से जांच में डॉक्टरों ने 90 प्रतिशत आंखे चले जाना बताया। सांड को नागौर पशु चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। नागौर में डॉक्टरों ने बताया कि सांड के अंधे होने का कारण जहर या हाई वाल्ट करंट लगाने से गई है। गांव के मुकनाराम मेघवाल, श्रवण सिंह राजपुरोहित, मदनसिंह राजपुरोहित, तारासिंह, शिवकुमार ने बताया कि कुछ किसान अपनी फसल को सांड से बचाने के लालच में सांड पर ऐसी क्रूरता बरती गई। कैलाश विश्नोई ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।