Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ ग्राम विकास अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन पंचायत समिति के सभागार में संपन्न हो गया है। निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की श्रीडूंगरगढ़ शाखा पर सात सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संघ के अध्यक्ष पद पर सुदर्शन महिया, ब्लॉक मंत्री रामसिंह मीणा, कोषाध्यक्ष भीवांराम मेघवाल, जिला प्रतिनिधि मनोज सिसोदिया, सदस्य भंवरसिंह पंवार, संतोष सारस्वत, शिवभगवान बिजारणियां को निर्विरोध चुन लिया गया है। सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी व पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा से कर्तव्य पालन करने का संकल्प लिया। संघ की गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने व ग्राम विकास अधिकारियों के अधिकारों के प्रति जागरूक होकर एकजुटता से संघर्ष करने की चर्चा भी सभा में सभी वक्ताओं ने कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम विकास अधिकारी संघ की श्रीडूंगरगढ़ शाखा की कार्यकारिणी का गठन हुआ।