Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कांग्रेस कार्यालय में फहराया ध्वज, लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2026। सोमवार को गणतंत्र दिवस का उत्साह चारों और छाया नजर आ रहा है। कांग्रेस कार्यालय पर आज तिरंगा फहरा कर देशहित में सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने तिरंगा फहराया और कार्यकर्ताओं को देशप्रेम व जनसेवा में नई ऊर्जा के साथ सक्रिय रहने का आह्वान किया। गोदारा ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मर्यादा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलवाया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, ओमप्रकाश गुरावा, प्रभुराम बाना, राधेश्याम सारस्वत, कन्हैयालाल सोमानी, कमलकिशोर नाई, विमल भाटी, हीरालाल कूकना, मूलचंद स्वामी, रमेश बासनीवाल, रामचन्द्र छपोला, मोहनलाल प्रजापत, युसुफ चुनघर, मुंशी टेलर, हीरालाल पटवारी, शिवरतन शायच, एकराज खान, मनोज पारख, मनोज दरक, अयूब दमामी, राजेश मंडा, मुश्ताक अहमद, सुभाष गोदारा, श्रवण सायच, माणकचन्द प्रजापत, बाबू कुंजड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें।


प्रजापति भवन में फहराया ध्वज, राष्ट्रगान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति भवन में सामूहिक रूप से समाज के मौजिज लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान का गान किया। सभी सदस्यों ने समाज के विकास के साथ देश हित में सक्रिय रहने पर चर्चा की। सदस्यों समाज व देश के प्रति जागरूक रहने व संविधान रक्षा के लिए सक्रिय रहने का विश्वास जताया। कार्यक्रम में प्रजापति समिति के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल, उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोटिया ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर समाज के बालचंद मिनोटिया, नंदकिशोर बासनीवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, रामचंद्र छापोला, कोषाध्यक्ष नारायण लखेश्वर, रमेश बासनीवाल, बाबूलाल मिनोटिया, मुकेश कुमार बासनीवाल, बाबूलाल बड़मुण्डा, सुभाष कुलचानियां, विनोद कुमार घोड़ेला, रामावतार मिनोटिया, शिव मिनोटिया, गणेश मिनोटिया, दीनदयाल मिनोटिया, नरेश छापोला, काशीराम मेघवाल, भंवरलाल गुर्जर, रामस्वरूप बासनीवाल, सुशील कुमार गुर्जर, पूनमचंद मेघवाल, विनीत मिनोटिया सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। समिति मंत्री रामचंद्र छापोला ने भारत माता के नारों के सभी मौजूद लोगों का आभार जताया।


कृषि उपज मंडी परिसर में ध्वज फहराया, गूंजे भारत माता के जयकारे।
श्रीडूगरगढ़ टाइम्स। कृषि उपज मंडी समिति परिसर में मंडी सचिव सुरेंद्र कुमार ने तिरंगा फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर विजय कुमार सेवक , रमेश कुमार धुत, मंडी समिति कार्मिक मानत अली, रमेश कुमार, तारीफ, राधा स्वामी, अफरीद, किशन सिंह, उत्तम उपाध्याय, राजपाल सिंह, विजय कुमार खिलेरी, भरत कुमार, जितेंद्र कुमार मीणा, कल्याण सिंह, भवानी सिंह, कान सिंह, गोविंद राम, हंसराज मीणा, वीरेंद्र सिंह राजपूत सहित मंडी के अनेक व्यापारी गण व श्रमिक शामिल हुए। सभी को लड्डू वितरण किए गए।