Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-09-11 at 22.19.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2024। आगामी 15 सितम्बर को गांव रीड़ी में आयोजित होने वाले खेल मैदान उदघाटन एवं किसान महासम्मेलन का आयोजन अब पुरा गांव का बन गया है। अब पुरा गांव ही इस आयोजन में अपनी अपनी भुमिका निभाने को उत्साहित है एवं कार्यक्रम में पहुंचने वाले राज्य स्तरीय नेताओं व पूरी तहसील क्षेत्र के किसानों का स्वागत करने के लिए तैयार हो रहे है। यही देखने को मिला बुधवार को आयोजन स्थल खेल मैदान में आयोजित कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक में। कार्यक्रम में स्वागताध्यक्ष एवं रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पुरे गांव का सहयोग मिल रहा है यही उत्साह इस आयोजन को ऐतिहासिक बना देगा। तैयारी बैठक में पार्किंग, पेयजल, भोजन, टेंट, मंच, यातायात आदि व्यवस्थाओं के लिए अलग अलग प्रभारी बना कर कार्यकर्ताओं की टोलियां गठीत की गई है। बैठक में बड़ी संख्या में गांव के युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए। वहीं दूसरी और आयोजन का प्रचार एवं निमंत्रण कार्य भी जोरों पर चल रहा है एवं क्षेत्र के सभी गांवों में कार्यकर्ता अलग अल टोलियों में घूम घूम कर आयोजन में शामिल होने का न्यौता किसानों को दे रहे है। बुधवार को गांव जाखासर, नया, पुराना, राणासर, केऊ, लिखमीसर दिखणादा, बापेऊ, सोनियासर गोदारान, कुनपालसर, शेरूणा, नारसीसर सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में व गांवों की रोही में बनी ढाणियों में कार्यकर्ता पहुंचे एंव आयोजन का निमंत्रण दिया। इसके अलावा गांवों में, मुख्य सड़कों पर, गाडियों पर आयोजन के पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे है व आयोजन के प्रचार को पूर्ण गति दे दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोरों पर है प्रचार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं की बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे गांव रीड़ी के युवा व बुजुर्ग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देखा जा रहा है जोश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेत, ढाणी तक पहुंच रहे कार्यकर्ता, दे रहे है आयोजन के निमंत्रण।