Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2022। सोशल मीडिया की मदद के कई सकारात्मक प्रयोग हमारे क्षेत्र में सामने आ रहें है। आज एक जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह सोशल मिडिया की मदद से निर्विघ्न संपन्न हुआ है और पूरा खर्च सहयोग राशि से उठाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सेवा कार्यों में सक्रिय ‘गरीब सेवा संस्थान’ ने कितासर भाटियान में एक जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह का पूरा खर्च उठाकर परिजनों को राहत दी है। संस्थान के रामकिशन साहू ने बताया कि विवाह खर्च उठाने के साथ ही वधू को एक 11 हजार की एफ.डी. भी तोहफे के रूप में सौंपी गई है। इस दौरान संस्थान के मुखराम जाखड़ ,संजू सेन, दिनेश व्यास, मनफूल साहू, जयप्रकाश कस्वा, मुखराम सारण बिग्गा, किशन गोदारा, ओमप्रकाश पूनियां, हुकमाराम पुनिया आदि सेवादार कन्यादान की रस्म में उपस्थित रहे। सेवादारों ने बताया कि कीतासर भाटियान के जरूरतमंद परिवार की पारिवारिक स्थिति की जांच करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों से सहयोग राशि की अपील की गई व लोगों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया जिससे विवाह कार्य सम्पन्न हो सका है। बता देवें संस्थान द्वारा ये आठवां विवाह संपन्न करवाया गया है। कन्या सहित परिजनों ने संस्थान का आभार प्रकट किया व संस्थान के सेवादारों ने सभी सहयोगी सेवादारों का आभार जताया।