Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 11.14.39 AM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2026। दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं समझें और अपने हौसले के दम पर आगे बढ़कर दिव्यांग सब कुछ कर सकते है। ये बात जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने श्रीडूंगरगढ़ के लाल दिव्यांग भागीरथसिंह की पीठ थपथपाकर कही है। रविवार सुबह शिक्षा मंत्री भागीरथ से मिले और उन्हें समाज व विद्यार्थियों के लिए प्रेरणीय बताया। शिक्षा मंत्री ने 12वीं के बाद भागीरथसिंह की कोचिंग का सारा खर्च उठाने की घोषणा की। मंत्री दिलावर ने भारती निकेतन के शिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि आपने प्रेरणीय काम कर दिखाया है। शनिवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद भागीरथ को शनिवार रात को मंत्री मदन दिलावर ने फोन पर बधाई दी और उन्हें जयपुर आमंत्रित किया। रविवार सुबह छात्र भागीरथ के साथ उनके पिता रामनारायण सिंह, उनके स्कूल भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के निदेशक गिरधर स्वामी, सीईओ मनमोहन भारतीय, विज्ञान वर्ग के मुख्य शिक्षक प्रमोद कुमार उनके साथ गए। भागीरथ की सफलात से पूरा श्रीडूंगरगढ़ गौरान्वित हुआ है और भारती निकेतन की शिक्षण टीम का आभार जता रहा है। भागीरथ ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों व माता पिता को देते हुए संस्थान का आभार जताया। देखें पूरा वीडियो:-   https://www.facebook.com/share/v/1BBGeqMgA3/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा मंत्री ने भागीरथ सिंह को दी बधाई, आगामी खर्च उठाने की घोषणा।