Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2020। प्रतिवर्ष तोलियासर गांव के विश्व प्रसिद्ध मेले में आज के दिन बाबा के दरबार में हजारों श्रद्धालु माथा टेकने आते है। परंतु आज कोरोना महामारी की गाईड लाईन की पालना में बाबा के दरबार में दरवाजे पर ताला जड़ा है फिर भी श्रद्धालुओं ने अपनी हाजरी लगाई। आस पास के इलाकों से अलसुबह से भक्त पैदल दर्शन करने पहुंचे और बाहर से बाबा के जैकारे लगा कर वापस लौट आएं। नवविवाहित जोड़े भी जात लगाने पहुंचे पर उन्हें भी बाहर से धोक लगा लौट आना पड़ा। मंदिर के आगे दुकानें बंद रही और माहौल में सूनापन रहा। हालांकि सरकार ने अनलॉक-4 में धार्मिक स्थल 7 सितम्बर से सुरक्षा इंतजामात के साथ खोलने के निर्देश दिए है। परंतु सामान्यतः श्राद्ध पक्ष में बड़े मंदिरो में धोक नहीं लगाने की मान्यता है। सभी बड़े मेले भादवे में ही आयोजित होते रहे है इस बार कोरोना में दर्शनार्थी अपने इष्ट देवताओं के दर्शन नहीं कर पाए और इसके बाद अब पुनः नवरात्र में दर्शन करना शुभ माना जाता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा के दरवाजे पर ताला जड़ा मिला फिर भी श्रद्धालुओं ने बाहर से जयकारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना में बंद के बावजूद भक्त दर्शन करने पहुंचते रहे और लौटते रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवविवाहित जोड़े भी धोक लगाने पहुंचे और बाहर से ही धोक लगा कर लौट जाना पड़ा।