Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-06-25 at 9.49.08 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2023। प्रतिभाशाली युवा शिक्षकों की टीम ने बिना कोई शर्त सभी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क अध्ययन करवाने के लिए वी-एज्यू हब के दरवाजे खोल की घोषणा की है। शिक्षा जगत में हड़कंप मचा देने वाली इस पहल की थीम “खत्म करो शिक्षा का व्यापार” रखी गई है। वी एज्यू हब के संस्थापक सदस्य व फिजिक्स पढाने वाले रामावतार शर्मा ने बताया कि हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के 9वीं, 10वीं व 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों के लिए खोले गए इस शिक्षण संस्थान में एडमिशन ओपन हो गए है। शर्मा ने बताया कि यहां सनातन गुरूकुल पद्धति से शिक्षा दी जाएगी तथा 11वीं व 12वीं में फाउंडेशन की तैयारी और 9वीं व 10वीं के साथ प्री फाउंडेशन की तैयारी करवाई जाएगी। शर्मा ने कहा कि 11वीं व 12वीं के लिए सीटे सीमित है और पहले आओ पहले पाओ की नीति पर एडमिशन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी टीम का सपना है कि कोचिंग सेंटरों की भारी भरकम फीस की मार से कोई विद्यार्थी ना पिछड़े और हर बच्चा अपना शिक्षा का हक प्राप्त कर सकें। शर्मा ने बताया कि कैमिस्ट्री भीमसिंह शेखावत, मैथ्स जेठुसिंह राठौड़, बॉयलोजी संजय शर्मा तथा अंग्रेजी मोहम्मद जफर द्वारा पढाई जाएगी। भैरूंजी मंदिर गली मुख्य बाजार में स्थित वी एज्यू हब में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भर सकते है। अन्य किसी जानकारी के लिए अभिभावक 9261208457 या 7211138000 पर बात कर पूरी जानकारी ले सकते है।

वी एज्यू हब में ये है सुविधाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शर्मा ने बताया कि सनातन संस्कृति में गुरुकल में कोई फीस फीस नहीं ली जाती थी और उसी सिस्टम पर यहां बिना फीस के पढ़ाई शुरू करवाई जा रही है। महीने में एकबार भारतीय संस्कृति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वी एज्यू हब का टारगेट रटन विद्या खत्म कर तार्किक शक्ति को बढ़ावा दिया जाए तथा विद्यार्थियों को नीट व जेईई की तैयारी करवाने पर फोकस किया जाएगा। क्लास के बाद डाउट सॉल्विंग क्लास होगी व सेल्फ स्टडी के लिए फ्री लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी। सभी क्लास रूम ऐसी है तथा पूरा कैम्पस सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है।

इस लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। 

https://forms.gle/PayLFcEh2A5aAcxz9