Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ सरदारशहर के बीच में बने हुए स्टेट हाईवे का टोल प्लाजा, विवादों के साथ साथ मौत का प्लाजा बनता जा रहा है। गांव ठुकरियासर के पास टोल ठेकेदार द्वारा बिना नियमों की पालना के, बिना सड़क चौड़ी किए हुए सामान्य सड़क के बीच में ही अवैध रूप से बनाया हुआ टोल प्लाजा आए दिन हादसों का कारण बन रहा है। सोमवार शाम भी एक बाईक सवार की मौत का कारण यह टोल प्लाजा बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बापेऊ का निवासी 30 वर्षिय युवक चैनाराम पुत्र देदाराम मेघवाल सरदारशहर की और से श्रीडूंगरगढ़ की और आ रहा था। सांय करीब 7.30 बजे ठुकरियासर टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर अज्ञात कारणों से वहां बने स्पीड़ ब्रेकर से अनियंत्रित होकर उसकी बाईक डिवाईडर में जा भिड़ी। युवक चैनाराम को मौके पर ही गंभीर चोटें आई एवं टोल कम्पनी के वाहन द्वारा उसे अचेत अवस्था में श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई एवं परिजन श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए। मृतक का पोस्टमार्टम अब मंगलवार सुबह किया जाएगा। घटना में युवा मौत के कारण परिजनों के प्रति मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा घटना की खबर सोमवार रात को प्रकाशित नहीं की गई।

कोई नियम की पालना नहीं, सड़क की चौडाई बढ़ाए बिना ही धर दिया टोल, आए दिन हो रहे हादसें, जा रही जानें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विदित रहे कि स्टेट हाईवे पर गांव ठुकरियासर के पास बना द्वितीय टोल प्लाजा तो एकदम सड़क के बीचों-बीच में बिना किसी नियमों की पालना के अवैध रूप से बनाया हुआ है और टोल प्लाजा के लिए निर्धारित चौडाई, निर्माण, व्यवस्थाएं आदि कुछ भी नहीं की गई है। इस रोड़ पर करीब सात-आठ किलोमीटर के दूरी में ही दो टोल प्लाजा बने हुए होने के कारण वाहन चालकों में असमंजस की स्थिति बन जाती है। एक टोल पार कर वाहन चालक स्पीड़ पकडते है इतने में अचानक दूसरा टोल आ जाता है एवं गति में वाहन चालक को वाहन नियंत्रण का समय ही नहीं मिल पाता एवं आए दिन हादसे होते है। गत अक्टूबर माह में भी इसी टोल प्लाजा पर एक गाड़ी डिवाईडर में आकर भिड़ गई थी एवं उसमें भी जान-माल का नुकसान हुआ था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर के पास बने टोल प्लाजा पर खड़ी युवक की दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाईकिल, इस टोल पर आए दिन होते है हादसे।