Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-09-10 at 14.26.39
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2026। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की नोखा, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, लूणकरणसर और खाजूवाला नगर पालिका क्षेत्रों के सदस्यों के लिए शुक्रवार प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक संबंधित नगर पालिका क्षेत्र के निर्धारित मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन होगा। इसके लिए 234 मतदान दल गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए। इस दौरान मतदान दलों के कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ईवीएम और मतदान सामग्री प्रदान कर रवाना किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और सभी रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदान दल के कार्मिक राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करें। इसमें किसी स्तर पर कोताही ना हो। उन्होंने कहा कि नॉर्मस के अनुसार ईवीएम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभी पीठासीन अधिकारी अपने क्षेत्र के एरिया मजिस्ट्रेट, सेक्टर ऑफिसर तथा रिटर्निंग अधिकारी से समन्वय रखे। कम्प्यूनिकेशन प्लान सभी के पास हो, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्यवाही हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्मिक को गंभीरतापूर्वक और जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।
प्रशिक्षण के उपरांत देशनोक के लिए 25, खाजूवाला के लिए 20, लूणकरणसर के लिए 35, नापासर के लिए 23, श्रीडूंगरगढ़ के लिए 51 तथा नोखा के लिए 80 मतदान दलों को रवाना किया गया। इन दलों में से प्रत्येक दल में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सहित कुल 936 कार्मिक निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित करवाएंगे। वहीं इन नगर पालिकाओं के 64 संवेदनशील-अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों के साथ वीडियोग्राफर को भी दलों के साथ रवाना किया गया।
इस दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त स्नेहल धायगुड़े नाना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी पंकज शर्मा सहित प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी, कार्मिक मौजूद रहे।

नगर पालिकाओं को आवंटित की अतिरिक्त रिजर्व ईवीएम
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी छह नगर पालिकाओं के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को गुरुवार को अतिरिक्त रिजर्व ईवीएम आवंटित की गई। इसके लिए प्रथम पूरक रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में हुए इस रेंडमाइजेशन के दौरान सभी रिटर्निंग अधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहें। इस दौरान छह नगर पालिकाओं को 28 बेलेट यूनिट तथा 26 कंट्रोल यूनिट आवंटित की गई।
ईवीएम प्रकोष्ठ प्रभारी रणजीत बिजारणिया ने बताया कि निर्वाचन के दौरान ईवीएम मशीन में खराबी आने की स्थिति में पहले रिजर्व ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। इसके बावजूद अतिरिक्त आवश्यकता होने पर अतिरिक्त रिजर्व ईवीएम उपयोग ली जाएंगी। इस दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त स्नेहल धायगुड़े नाना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदसिंह रतनू तथा ईवीएम प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी भवानी प्रकाश मौजूद रहे। सभी चुनावी फैक्ट के लिए पढ़ते रहें विश्वसनीय व प्रामाणिक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।