Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2024। महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए 86 दिनों में 28 राज्यों की बाइक यात्रा पूरी कर निर्मला गोदारा व अंजना राठौड़ बुधवार दोपहर श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यहां यूथ कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ दोनों का स्वागत किया। बीकानेर निवासी निर्मला व अंजना ने सदस्यों से चर्चा के दौरान बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश लेकर वे 17 सितंबर 2024 को बाइक पर बीकानेर से रवाना हुई। दोनों ने मणिपुर को छोड़ कर भारत देश के 28 राज्यों की यात्रा पूरी करते हुए महिलाओं के लिए समानता व सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने 30 हजार किलामीटर की यात्रा पूर्ण की। दोनों को साफा पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। पीसीसी सदस्य हरिराम बाना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के विमल भाटी, जगदीश गोदारा, राजेश डेलू, राहुल वाल्मिकी, शुभम शर्मा, राकेश बाना, गोल्डन तंवर, मुकेश मदेरणा सहित अनेक युवा मौजूद रहें। बाना सहित उपस्थित सदस्यों ने उनकी हिम्मत व हौसले की सराहना की व यात्रा पूरी होने पर बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के कार्यालय में हरिराम बाना की अगुवाई में निर्मला व अंजना का किया स्वागत, सम्मान।