Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210103-WA0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2022। प्रदेश में अब हर सार्वजनिक आयोजन में वैक्सीन की डबल डोज अनिवार्य कर दी गयी है। शादी समारोह से लेकर किसी भी सामूहिक आयोजन में अधिकतम संख्या 100 कर दी गयी है। बिना डबल डोज के यदि कोई कार्यक्रम में शामिल होते पाया गया तो आयोजक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। शादी हो या अन्य कोई समारोह हो जिला प्रशासन को निगरानी के लिए इनकी वीडियोग्राफी करानी होगी। गृह विभाग ने जुर्माने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। बता देवें कोरोना को लेकर विशेषज्ञों द्वारा मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दी गई एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में कोरोना के सात वैरिएंट एक्टिव है और 15 जनवरी से खतरा बढ़ेगा। प्रदेश में शनिवार को 4108 केस पॉजिटिव मिले व बीकानेर में 194 संक्रमित के साथ श्रीडूंगरगढ़ में एक स्कूली छात्र के साथ 10 पॉजिटिव आए है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सभी नागरिकों से अपील है कि कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क व सोशल डिस्टेन्स अपनाए। जरूरी है कि शुगर और अस्थमा के रोगी, छोटे बच्चे कुछ दिन घर पर ही रहें।

श्रीडूंगरगढ़ की सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ आम जनजीवन को प्रभावित करने वाली देश प्रदेश की खबरों से जुड़ने के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।