Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड़ पर स्थित रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के 40वें दिन आज बुधवार को महापड़ाव का आह्वान किया गया है। महापड़ाव के दौरान बाजार बंद का आह्वान भी किया गया एवं इस आह्वान का व्यापक असर बुधवार सुबह तो श्रीडूंगरगढ़ बाजार में देखने को मिल रहा है। कस्बे के व्यापारियों एवं मंडी के व्यापारियों ने इस आंदोलन को अपना सर्मथन देते हुए स्वत: ही अधिकांश बाजार बंद रखा है। हालांकी बाजार में इक्कादुक्का दुकानें खोल भी रहे है जिन्हें बंद करवाने का आग्रह भी व्यापार मंडल द्वारा किया जा रहा है। वहीं दूसरी और धरनास्थल रेलवे फाटक पर भी भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है एवं गांवों रेलवे फाटक से प्रभावित 40 से अधिक गांवों से व कस्बे से आम नागरिक धरनास्थल पर पहुंच रहे है। महापड़ाव को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय है एवं कई थानों से पुलिस जाप्ते के साथ रेलवे पुलिस भी मौके पर मौजूद है। इस आंदोलन से जुड़ी प्रामाणिक अपडेट पढ़ते रहने के लिए जुडें रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।