Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवंबर 2022। पहली बार विश्व रक्षक भैरव मंदिर प्रांगण में बाबा के अवतरण दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्रीभैरूं भक्त मंडल श्रीडूंगरगढ़ के युवा रक्तदाताओं से संपर्क कर रहें है। वे जनसंपर्क कर भैरव अवतरण दिवस पर किसी की जान बचाने का पुण्य कमाने की अपील कर रहें है। शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला ने भैरव भक्तों का निमंत्रण स्वीकार करते हुए नागरिकों से रक्तदान की अपील की है। कल्ला ने भैरव भक्तों से मंदिर पहुंच कर रक्तदान में भाग लेकर श्रद्धा को मानव सेवा से जोड़ने की बात कही। इस दौरान मंदिर पुजारी अशोक कुमार, विमल चुरा, आदर्श व्यास, देवेंद्र उपाध्याय व दीपक सेठिया उपस्थित रहें। मंडल द्वारा शिविर की तैयारियों सहित 15 की रात्रि को होने वाले अष्टोत्तर जाप, 16 को प्रातः 4 बजे रूद्राभिषेक के बाद अर्द्धनारीश्वर रूप में बाबा के विशेष श्रृंगार, सुबह की महाआरती के बाद 51 किलो केक व महाप्रसाद का भोग और वितरण, 16 की रात्रि को महाजागरण के आयोजन की व्यापक तैयारियों में जुटे है। जागरण में मंदिर के परंपरागत संगीत वादन के बाद भजन प्रारंभ होंगे। भजन गायक नवदीप बीकानेरी व मास्टर नानू भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। बता देवें मंदिर प्रांगण में पंच दिवसीय हवन चल रहा है। रविवार को मंदिर में लक्ष्मीनारायण महापूजन हवन संपन्न हुआ तथा आज बीस हत्थ माता महापूजन हवन संपन्न हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में दर्शन करने पहुंच रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर भैरव मंदिर में पंच दिवसीय हवन महापूजन के आज तीसरे दिन बीस हत्थ माता महापूजन संपन्न किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनिल कल्ला ने नागरिकों से रक्तदान कर किसी के प्राण बचाने की अपील की।