Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 21 अगस्त 2020। भाजपा कार्यालय में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में क्षेत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया कर्मियों का सम्मान साफा पहना कर व शॉल उढ़ा कर किया गया। सारस्वत ने समाज में मीडिया का अतिमहत्वपूर्ण स्थान बताते हुए कहा कि समाज के विचार, विकास, व्यवहार को मीडिया काफी हद तक प्रभावित करती है। आज समाज में सकारात्मक पत्रकारों की जरूरत है जो आने वाले भविष्य के लिए एक स्वस्थ समाज की नींव तैयार कर सकें और इसकी जिम्मेदारी भी पत्रकारों को उठानी चाहिए। सारस्वत ने कहा कि समाज में पत्रकारों का सम्मान उनकी बेबाकी व निष्पक्षता के लिए ही किया जाता है और इस पर चलकर ही पत्रकार समाज को दिशा दे सकते है। कोरोना के संकटकाल में जिस तरह क्षेत्र की जनता की सुरक्षा के लिए और उन्हें जागरूक करने, सभी सूचनाएं उन तक पहुंचाने का जो कार्य क्षेत्र के पत्रकारों ने किया है वह काबिले तारीफ रहा है। सारस्वत ने कहा कि आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता क्षेत्रीय मीडियाकर्मियों का सम्मान कर अपने को गौरान्वित महसूस कर रहें है। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर लाल पारीक ने देश में सकारात्मक कार्यों को बढाने में मीडिया की प्रेरणा सर्वाधिक बताई एवं पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल सुथार मीडिया की सकारात्मकता से ही समाज में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कोरोना के लॉकडाउन में मीडिया कर्मियों ने वारियर्स के रूप में जो कार्य किया वह सराहनीय रहा है। जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संयोजन किया। श्रीडूंगरगढ़ के पत्रकारों में राजस्थान पत्रिका से विजय महर्षि, दैनिक भास्कर से विशाल स्वामी, दैनिक युगपक्ष से शुभकरण पारीक, इंडिया टीवी से कैलाश राजपुरोहित, राजस्थान पत्रिका के ग्रामीण संवाददाता महावीर सारस्वत, नेशनल राजस्थान के नारायण सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ लाईव के पवन सारस्वत, फर्स्ट इंडिया न्यूज के अशोक पारीक का सम्मान किया गया। भाजपा द्वारा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का भी अभिनंदन किया गया एवं टाइम्स के कार्यालय पहुंच कर भाजपा नेताओं ने टाइम्स टीम का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, हरिकिशन बाहेती, विनोद गिरी गुसांई, हेमनाथ जाखड़, मांगीलाल राठी, संतोष बोहरा, रमेश मूंधड़ा, प्रदीप जोशी, महेश राजोतिया, भवानी तावणियां, राधेश्याम तापड़िया, राजेश शर्मा, रजत आसोपा, अमित पारीक, जगदीश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान पत्रिका के संवाददाता विजय महर्षि को सम्मानित करते भाजपा नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंजाब केसरी संवाददाता शुभकरण पारीक का सम्मान करते भाजपा नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ विशाल स्वामी को सम्मानित करते भाजपा भाजपा नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल राजस्थान संवाददाता नारायण सारस्वत का सम्मान करते भाजपा नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने मीडिया कर्मियों का कोरोना वारियर्स के रूप में दी सेवाओं के लिए सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान पत्रिका ग्रामीण संवाददाता महावीर सारस्वत का सम्मान किया भाजपा नेताओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फर्स्ट इंडिया के संवाददाता अशोक पारीक का सम्मान किया भाजपा नेताओं ने।