Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20220607-WA0003
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2022। रविवार दोपहर आद हुई बरसात में पालिका की लचर व्यवस्था उजागर हो गई है और पूरे कस्बे में बदहाली का मंजर नजर आ रहा है। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। कस्बे के घुमचक्कर, मुख्य बाजार की गलियां, मोमासर बास, बिग्गा बास, आड्सर बास में पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोगों घरों के बाहर पानी नहीं घुसने के इंतजाम करने में जुटें है। तुलसी सेवा संस्थान के पास शुभकरण पुगलिया के मकान के पीछे एक गढ्ढा हो गया है। गढ्ढे के भीतर बड़ी सुरंग सी नजर आ रही है। इससे नागरिकों में खतरे का भय सा फैल गया है। यहां मौके पर एएसआई कानुराम चांवरिया पहुंचे है। गलियों में भरे पानी से तो जनता लंबे समय से जुझ ही रही थी पर कोड में खाज तो यहां डाले जा रहें नाले व हो रहें सड़कों के कार्यों ने कर दी है। नागरिक बुरी तरह से परेशान है और सरकारी तंत्र की बेपरवाही से नाराज भी है। कस्बे की मुख्य सड़क घासमंडी रोड पर भारी खतरा मुंह बाए खड़ा है, ऐसा अनेक गलियों में हो रहा है। अभी हुई बरसात में हाल ही में यहां बिछाए गए भ्रष्टाचार के नाले में पालिका के लालच की मिट्टी धंस गई है। यहां गली में कई स्थानों पर गढ्ढे बन गए व इन गढ्ढों में गाड़ियां धंस रही है। नागरिक आरोप लगा रहें है कि बड़े बड़े नालों के नीचे कोई सपोर्ट एरिया नहीं बनाया जा रहा है जिससे ये जहां लगाए जा रहें वहीं खतरा बन रहें है। आस पास के दुकानदार खड़े खड़े इन गढ्ढों की रखवाली कर रहें है और इधर से आने वाले नागरिकों को आगाह कर रहें है। वे नागरिक या तो रूक जाते है और अनसुना कर आगे बढ़ गए तो गढ्ढे में फंसी गाड़ी को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा रहा है। ये दुकानदार आवाजें देकर किसी दूसरी गली से अपना रास्ता लेने को कह रहें है। यहां पालिका की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। बता देवें पूरे शहर में बिछाए गए नाले व सड़कें पहली ही बरसात में पालिका की पोल खोल रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी सेवा संस्थान के पास हुआ गहरा गढ्ढा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गढ्ढा के अंदर झांकने पर सुरंग सी नजर आ रही है जिससे नागरिकों में भय व कौतुहल का सा माहौल हो गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घास मंडी रोड पर जगह जगह गढ्ढे हुए है, धंसी गाड़ियां, बह गई भ्रष्टाचार की मिट्टी, धंस गए नाले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घांस मंडी रोड पर धंसे नाले में गिरते गिरते बचा बाइक सवार, एक उलझे टायर को निकाल कर उलटे पांव लौटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की मुख्य बाजार की गली पानी से लबालब हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास की गलियों में घरों से पानी निकालते नागरिक, नागरिक कह रहें है कि पालिका नकारा है और उन्हें पालिका से कोई उम्मीद नहीं रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास की गलियां हुई जलमग्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास की गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रानी बाजार गली में आगे कालू रोड के पास गलियां बनी नहरें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स( घुमचक्कर पर भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में गलिया जलमग्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की बड़ी स्कूल के बाहर भीतर पानी ही पानी।