Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज कस्बे की संस्थाएं व प्रबुद्धजन सेवाओं के सम्मान में संस्कारों को झुकते देखा। कस्बे में अपनी निःस्वार्थ सेवाएं देने वाले रमेशचंद्र सक्सेना के पूर्व शिष्यों व संस्थाओं ने उन्हें नागरिक सम्मान सौंपा तो सक्सेना भाव विभोर हो उठे। रविवार को गुणीजन सम्मान समारोह समिति के तत्वाधान में कस्बे की राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति के प्रांगण में समारोह सम्पन्न किया गया। सक्सेना के शिष्यों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में तीन लाख रुपए की राशि सौंपी गई व विभिन्न संस्थाओं द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के पूर्व प्रधान दानाराम भामूं ने कहा कि एक सामान्य बालक को सफल नागरिक बनाने का समस्त श्रेय गुरू को ही जाता है और उन गुरूजी के प्रति कृतज्ञता रखने व उनके दिए संस्कारों को बनाए रखना ही सफल जीवन है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार श्याम महर्षि ने कस्बे में गुणीजनों का सम्मान की परम्परा को अद्भुत व आदर्श परम्परा बताया। सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी, समिति अध्यक्ष महावीर माली, हरिप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश गांधी, तुलसीराम चौरड़िया, मदनलाल सैनी, रूपचंद सोनी, लीलाधर शर्मा, सुशील सेरड़िया, रामचंद्र राठी, विजय महर्षि, सत्यदीप, बजरंग शर्मा, विमल भाटी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं समिति संयोजक चेतन स्वामी ने आयोजन की जानकारी दी। कस्बे की सामाजिक संस्था तुलसी सेवा संस्थान, तुलसी महाप्रज्ञ साधना केंद्र, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय, सेसोमू, लायंस क्लब, बाल भारती स्कूल, राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति, महापुरुष समारोह समिति, श्रीकृष्ण गौशाला, गोपाल गौशाला, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, ओसवाल पंचायत, मरुभूमि शोध संस्थान, नागरिक विकास परिषद तथा बार एसोसिएशन आदि ने भी सक्सेना का अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान दानाराम भामू ने जीवन में गुरू का उच्चतम स्थान बताया, कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार रवि पुरोहित ने किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के प्रबुद्धजनों ने समारोह में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमेशचंद्र सक्सेना को दिया नागरिक अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह को आरंभ किया गया।