Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2024। बीती रात क्षेत्र में लोगों ने खासी ठंड का अनुभव किया। रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही है। रात तापमान बीकानेर में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया और इसी वजह से ठिठुरन भी रही। लोग अब सुबह शाम गर्म कपड़ों में नजर आने लगे है। लोगों ने शुक्रवार शाम से ही अधिक ठंड का एहसास किया। अब धूप भी सुबह से शाम तक अच्छी लग रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रात का पारा गिरा है। रात बिग्गाबास रामसरा के खेतों में आज सुबह ओस की बूंदे जम गई। किसानों ने पाले की आशंका जताई है वहीं कृषि विशेषज्ञों द्वारा पाला पड़ने की स्थिति में सिंचाई करने की सलाह किसानों को दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में परमनाथ जाखड़ के खेत में सरसों के पत्तों पर जमी बर्फ, किसानों ने जताई पाले की आशंका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में जम गई ओस की बूंदे, बढ़ी ठंड।