Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री हमारे आंगन आए तो गांवों की सरकार ने राज्य की सरकार का स्वागत सत्कार किया। अतिथि के स्वागत के बाद क्षेत्र के सरपंचो ने अपने गांव की पीड़ा भी सीएम से साझा की और शीघ्र समाधान की मांग की। सीएम के सभा स्थल पर गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की टीम पहुंची और यहां सड़क व पीने के पानी की किल्लत से जुझ रहे ग्रामीणों की बात भी उठाई व प्रशासन, कांग्रेसी नेताओं व पाठकों को इससे रूबरू भी करवाया था। आज उसी मांग को लेकर ग्राम पंचायत धनेरू के सरंपच मोहन स्वामी ने सीएम को अपने ग्रामीणों की पीड़ा बताई। स्वामी ने धनेरू आने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। स्वामी ने ज्ञापन देते हुए ग्राम पंचायत धनेरू से असलाव तक डामर रोड बनवाने, गांव में कन्या विद्यालय खोलने, खारे पानी की विकराल समस्या से त्रस्त ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था करवाने की बात कही। स्वामी ने बताया कि इस 10 किलोमीटर की डामर रोड बन जाने से करीब 20 गांव लाभान्वित होगें। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की भी मांग स्वामी ने की।

सोनियासर मिठिया के सरपंच ने मुख्यमंत्री से मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। असलाव तालाब के किनारे किसान सम्मेलन में आएं सीएम को सोनियासर मिठिया के सरपंच नंदकिशोर बिहाणी ने ज्ञापन देते हुए अपनी ग्राम पंचायत सोनियासर मिठिया में उपस्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने, पेयजल किल्लत से निजात दिलवाने व सोनियासर मिठिया से रानासर तक डामर सड़क बनवाने की मांग की। बिहाणी ने कहा कि पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान है गांव के ट्यूबवैल में पानी पीने लायक नहीं है और मुख्यमंत्री चुरू जिले में आए नहर के पानी से जोड़ कर मीठे पेयजल की आपूर्ति करवा देवें तो ग्रामीणों को राहत मिल सके।

सुरजनसर के सरपंच ने सीएम से की ये मांगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सुरजनसर के सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत ने मुख्यमंत्री सहित बी.डी. कल्ला को ज्ञापन देते हुए गांव की पांच मांगे रखी। सारस्वत ने ग्राम पंचायत सुरजनसर के गांव सुरजनसर लाखनसर, उदासर चारणान, धीरदेसर पुरोहितान में 200 परिवारों के लिए पीएम आवास स्वीकृत है परन्तु इन गांवो में आबादी भूमि ही नहीं है इसलिए पात्र परिवारों के लिए आबादी भूमि विस्तार करने की पुरजोर मांग की। सारस्वत ने गांव सुरजनसर में पीने के पानी की टंकी का निर्माण करवाने, हाई सैकण्डरी स्कूल में 2 कमरों का निर्माण करवाने, लाखनसर में खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित करने, सुरजनसर से आड़सर 3 किलामीटर की डामर रोड बनवाने की मांग सीएम से की।