Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-06-19 at 19.31.42
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2026। अंर्तराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल विजेता श्रीडूंगरगढ़ की बेटी आर्यान्शी स्वामी को शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर में बुलाया और उनका सम्मान करते हुए प्रोत्साहित किया।
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के सभी गोल्ड मेडलिस्ट योग खिलाड़ियों से मुलाकात की और
मुख्यमंत्री निवास में उन्हें सम्मानित किया। सीएम ने योग खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस भी देखी व उनके साथ योग अभ्यास भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने योग गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दी। सिंह ने मुलाकात के दौरान राजस्थान में आयोजित होने वाले आगामी नेशनल योगासन प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत चर्चा की। सिंह ने खिलाड़ियों को श्रेष्ठ तैयारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों की पूरी बात सुनी व खिलाड़ियों के हित में कार्य करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। शुक्रवार सुबह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
विदित रहें आर्यान्शी की उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और यह सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।