Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-08-18 at 18.40.00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। रक्षाबंधन पर्व पर इस बार राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अभुतपूर्व पहल करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलीदान देने वाले अमर शहीदों की विरांगनाओं को राखी के पर्व पर मिठाई एवं संदेश पत्र सम्मान के साथ भेजा है। पूरे प्रदेश में सभी शहीदों तक यह प्रशासन के माध्यम से पहुंचाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी भारतीय सेना के तीन शहीद है एवं जिनमें से दो की वीरांगनाएं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ही रहती है व एक बीकानेर रहते है। उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने बताया कि अमर शहीद नायक राकेश चोटिया की वीरांगना इंद्रा देवी को गांव धीरदेसर चोटियान पहुंच कर एवं अमर शहीद हेतराम गोदारा की वीरांगना सुंदरी देवी को गांव सोनियासर गोदारान पहुंच कर श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई राखी की मिठाई, शाल,  संदेश पत्र, नारियल एवं 2100 रुपए का शगुन प्रदान किया। इस दौरान उपस्थित रहे पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद जगदीश गुर्जर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणियां ने इसे मुख्यमंत्री द्वारा की गई ऐतिहासिक पहल बताया एवं शहीदों की देश पर शहादत के बाद उनके परिवार का सम्मान सम्पूर्ण समाज की जिम्मेदारी बताया। भवानी तावणियां ने बताया कि इस मौके पर विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा भी वीरांगनाओं को संदेश पत्र दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमर शहीद राकेश चोटिया की वीरांगना इंद्रा देवी को सम्मान के साथ सौंपी मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई राखी व सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमर शहीद हेतराम गोदारा की वीरांगना सुंदरी देवी को सम्मान के साथ सौंपी मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई राखी व सम्मान।