Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-30 at 17.31.37
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2026। गौरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोक देवता बिग्गाजी महाराज की शीश देवली गांव रीड़ी व धड़ देवली गांव बिग्गा में दो दिवसीय चैत्र मेला सोमवार को प्रारंभ हो गया है। दोनों ही स्थानों पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार रात जागरण के आयोजन होंगे तथा कल सुबह दर्शन, पूजन व भंडारे के आयोजन संपन्न होंगे। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांवो सहित दूर दूर से श्रद्धालु जागरण व भंडारे में शामिल होंगे। दोनों ही मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। मंदिर प्रांगण में श्रद्धा व भक्ति के साथ श्रद्धालु बिग्गा दादा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थनाएं कर रहें है। बिग्गा में मेले के लिए अस्थाई दुकानें सज गई है व श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया है। खेताराम जाखड़ ने बताया कि आज रात जागरण में अर्चनादेवी बांगड़वा द्वारा बिग्गाजी की कीर्ति का गायन किया जाएगा। वहीं रमेश बांगड़वा सहित अनेक कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। मेले में वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के युवा सदस्य विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं देंगे। यहां मेले में ग्रामीण जन जीवन में काम आने वाले विभिन्न सामानों की दुकानें, प्रसाद की दुकानें व अन्य कई अस्थाई दुकानें सज गई है। रीड़ी में सक्रिय युवा पूरनाथ जाखड़ ने बताया कि आज रात भव्य जागरण का आयोजन होगा जिसमें सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। जागरण में सीताराम एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। मंदिर समिति के सदस्य व सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ द्वारा सफल आयोजन की तैयारियां की जा रही है। दोनों ही स्थानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा भी शांति पूर्ण मेला आयोजन हेतु ड्यूटी दी जा रही है व मेला परिसर की निगरानी रखी जा रही है।