Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2023। क्षेत्र में होली के दिन तीन जवान मौते हुई और तीनों मामलों में परिजनों ने थाने में मुकदमे दर्ज करवाए गए है। बाना ऊपनी मार्ग पर 17 वर्षीय युवक श्रवण कुमार की मौत के बाद थाने में मामला दर्ज हुआ है। 56 वर्षीय भंवरलाल पुत्र देवाराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरे भाई का लड़का श्रवणकुमार अपनी मोटरसाइकिल से बाना से ऊपनी लौट रहा था। रास्ते में ट्रक नंबर आरजे13जीबी0001 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए श्रवणकुमार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश के सुपुर्द की गई है। वहीं श्रवणराम पुत्र मोतीराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवात हुए रामप्रताप पुत्र धन्नाराम मेघवाल के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से पिकअप चलाने का आरोप लगाया। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि आडसर के पास सड़क किनारे खड़े परिवादी के भाई शीशपाल, श्यामलाल, कालूराम के टक्कर मार दी जिससे शीशपाल व श्यामलाल की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीरसिंह के सुपुर्द कर दी है।