Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-02-23 at 21.28.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2025। बीदासर रोड पर माताजी मोड़ व धर्मास के बीच एक कार ने आगे चल रही एक बाइक को टक्कर मारी, उससे आगे कार लेजाकर रोड के किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित कार ने दो युवकों को घायल कर दिया। बाइक सवार शिवलाल व सड़क किनारे खड़ा युवक दुलाराम निवासी इंदपालसर घायल हो गए है। दोनों घायलों को परिजन उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे है। यहां डॉ गौरव सैनी व मेडिकल कर्मी गंगाराम ने दोनों का इलाज किया। दोनों घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है व पुलिस को कार चालक के खिलाफ सूचना दे दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक को भी किया घायल। (मौके से प्रत्यक्षदर्शी ने भेजी फोटो)