Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210103-WA0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2021। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन गांवो के संग शिविरों में बचे हुए कार्यों को करवाने का एक ओर मौका श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। प्रशासन शहरों के संग शिविरों का फॉलोअप शिविरों के आयोजन की तिथि जारी कर दी गई है। ये शिविर 11 जनवरी को शेरूणा में आयोजित होगा व इसमें भू अभिलेख वृत शेरूणा, सूडसर, गुसाईंसर, शामिल होगा। 13 जनवरी 2022 को शिविर का आयोजन ऊपनी में होगा जिसमें ऊपनी, बाडेला, बापेऊ वृत के सभी गांव शामिल होंगे। 17 जनवरी को ये शिविर ठुकरियासर में आयोजित होगा जिसमें वृत ठुकरियासर, श्रीडूंगरगढ़, आड़सर के गांव शामिल होंगे। 18 जनवरी को बिग्गा में जिसमें बिग्गा व धर्मास के गांव शामिल होंगे तथा अंतिम शिविर पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा जिसमें सभी वृत शामिल होंगे। इन शिविरों में भी सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे व जनहित के कार्यों का निस्तारण मौके पर ही करवाएंगे।