Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा विभिन्न संगठनों के बैनर तले एवं बिना किसी संगठन के भी गौसेवा एवं गौरक्षा का कार्य पूरे समर्पण भाव से कर रहे है और यह जज्बा आस-पास के क्षेत्र के लिए नजीर भी बन गया है। ऐसी ही सेवा देखने को मिली रविवार रात करीब 11.30 बजे और स्थान रहा बीकानेर-दिल्ली स्टेट हाइवे पर गांव ठुकरियासर में। गांव ठुकरियासर के बस स्टैंड पर रात करीब 11.30 बजे एक इनोवा गाड़ी ने एक छोटी सी बछड़ी को टक्कर मार दी। इससे बछड़ी के मुंह, सिर, रीढ़ की हड्डी आदि जगहों पर गंभीर चोटें आई। गांव के युवा आर्य रमेश सारस्वा ने वीर बिग्गाजी सेवा समिति के गणेश ओझा को सूचना दी। इस पर गणेश सहित राकेश ओझा, भैराराम भार्गव, आदिल खान, ऋषिराज व्यास आदि ठुकरियासर पहुंचें एवं वहां से गुजर रही गांव लिखमादेसर की एक पिकअप में सवार तीन लोगों की सहायता से घायल बछड़ी को जेतासर स्थित शिव गोरख गौशाला पहुंचाया। लेकिन यहां पर उपचार की व्यवस्था नहीं मिली एवं ना ही यहां से बछड़ी को ले जाने के लिए कोई पिकअप मिली। ऐसे में इन युवाओं ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में ही घायल बछड़ी को डाला एवं उसे रतनगढ़ की श्रीकृष्ण पिंजरापोल गौशाला पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक हंसराज जांगिड़ ने बछड़ी का उपचार शुरू किया। रात 11.30 बजे से तीन बजे तक ये युवा समर्पित भाव से घायल बछड़ी की जान बचाने में जुटे रहे। अब जिस किसी को ये समाचार मिल रहा है वे युवाओं के इस सेवा कार्य की तारीफ कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इनोवा की टक्कर से बछड़ी गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं की टीम ने रतनगढ़ पिंजरापोल गौशाला में पहुंचाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाय के प्राण बचाने युवाओं ने खासी मशक्कत की।