Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2024। गांव सावंतसर में अपने सगे बड़े भाई एवं भाभी पर लाठी, जेई से हमला कर भाभी की हत्या करने एवं भाई को गंभीर रूप से घायल करने का आरोपी संतोष विश्नोई पूर्व में अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोप में करीब दस साल की जेल काट चुका था एवं तीन वर्ष पहले सजा काट कर स्थाई पैरोल पर आया था। सामान्य घरेलू विवाद में आए दिन संतोष विश्नोई एवं उसकी भाभी सुशीला के बीच झगड़ा होता था एवं शुक्रवार रात को आरोपी का बड़ा भाई मोहनलाल व उसकी पत्नी सुशीला अपने घर के ताला लगा कर बाखल में चारपाई पर पास पास ही सो रहे थे। रात को करीब 11 बजे बाद आरोपी संतोष विश्नोई ने उन पर लाठी, जेई से हमला कर दिया। सुबह होने पर संतोष विश्नोई ने ही अपने तीसरे भाई चंपालाल विश्नोई की ढ़ाणी में जाकर भतीजों को बताया कि उसने मोहनलाल एवं सुशीला का काम तमाम कर दिया है। इस पर परिजन भाग कर मोहनलाल के घर आए जहां सुशीला की मौत हो चुकी थी एवं मोहनलाल गंभीर अवस्था में सांसे ले रहा था। चंपालाल के बेटे ओमप्रकाश ने मृतक सुशीला के पुत्र राकेश जो पंजाब से ट्रक लेकर लौट रहा था उसे फोन कर घटना की जानकारी दी एवं घायल मोहनलाल को लेकर शेरूणा होते हुए बीकानेर ले गए। जहां मोहनलाल का गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। वहीं दुसरी और पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है एवं इस संबध में मृतका के पुत्र राकेश की रिपोर्ट पर उसके चाचा संतोष विश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई मलकियत सिंह करेगें।
परिवार में पहले भी हो चुके है हादसे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई चैनदान ने बताया कि सांवतसर गांव के श्रवण कुमार विश्नोई के तीन पुत्र है एवं इस पुरे परिवार में कई हादसे हो चुके है। जिनमें संतोष कुमार द्वारा अपनी पत्नी की हत्या व परिवार के अन्य सदस्यों की आत्महत्या शामिल है। परिवार गांव से भी कटा हुआ था व घटना के बाद भी मौके पर ग्रामीण अधिक संख्या में नहीं पहुंचे। घटना स्थल पर चारपाईयों के पास शराब के पव्वे भी मिले है एवं मृतका के सर में जेई से गंभीर नुकीले वार किए गए थे। मौके पर चापाईयां खुन से भरी पड़ी थी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पड़ा मृतका का शव, पास की चारपाई पर ही सो रहा था पति।