Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2023। परिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाने में दर्ज हुआ है। एक परिवार में रिश्ते में जेठ लगने वाले एक जने ने विवाहिता को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया और परेशान विवाहिता ने आत्महत्या की धमकी भी आरोपी को दी। विवाहिता ने पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि चार साल पूर्व उसका विवाह हुआ और अब से चार पांच माह पहले रिश्ते में लगने वाले जेठ ने उससे फोन पर बातचीत की और उसे रिकॉर्ड कर वायरल करने की धमकी देकर मुझे ब्लैकमेल करने लगा। एक रात पति की गैर उपस्थिति में कमरे घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा और लोकलाज के डर से विवाहिता किसी से कह नहीं पाई। आरोपी 26 दिसंबर को आरोपी कमरे में घुस आया व विरोध करने पर मारपीट करने लगा जब मैं रोने चिल्लाने लगी तो पति सहित घर के सदस्य जाग गए व आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया और परिजनों के हिम्मत देने पर पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।