Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-07 at 19.57.53
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास में निवासी एक युवक का विवाह उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की निवासी युवती के साथ हुआ एवं विवाह के बाद कई सालों तक दुल्हन ससुराल में रही एवं एक बेटी भी हो गई। लेकिन अब विवाहिता बेटी के साथ घर से गायब हो गई। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल महेश मीणा ने बताया कि कालुबास निवासी मुकेश आसोपा ने हाजीर थाना होकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। जिसमें मुकेश ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उसकी पत्नी रानी घर से कचरा गिराने के लिए घर से बाहर निकली थी एवं जाते हुए तीन साल की बेटी कुमकुम को भी साथ ले लिया था। कई देर तक वापस नहीं आने पर संभाला तो रानी एवं कुमकुम कहीं नहीं मिली। बाद में घर में तलाशी ली तो वह अपने कपड़े एवं अन्य कई सामान अपने साथ ले गई। आस पास पता किया तो लेकिन वह नहीं मिली। मुकेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है।