Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। सोमवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से सनसनी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने ट्रेन की पटरियों पर अपना सर रख कर जान दे दी एवं ट्रेन के नीचे आने से युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई एवं कई फुट दूर उछल कर गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बिग्गा का निवासी 45 वर्षीय गणेश व्यास पुत्र बालूराम व्यास सोमवार सुबह गांव से श्रीडूंगरगढ़ की और करीब 1 किलोमीटर पर रेलवे पटरियों पर लेट गया। 11.40 पर आई लोकल ट्रेन के निचे आने से उसके शरीर से गर्दन अलग हो गई। इस कारण ट्रेन भी खासी लेट हुई और 12.30 बजे बाद ट्रेन रवाना हो पाई। मौके पर पुलिस, सरपंच जसवीर सारण एवं ग्रामीणों की भीड़ भी पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार चेन्नई रहता है एवं मृतक मरने से पहले रेलवे फाटक के पास बने रेलवे के कमरे में रूका भी था। मृतक का मोबाईल, जुते, पानी की बोतल आदि उस कमरे में रखे मिले है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 60 फ़ीट दूर जाकर गिरी गर्दन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षतविक्षत हुवा शव।