Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2024। आड़सर बास में स्थित नागरिक विकास परिषद के भवन में संस्था द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर 39वां आयोजन रक्तदान शिविर का किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष जगदीश स्वामी सहित सदस्यों ने तिरंगा फहरा कर किया। शहीदों व स्वतंत्रता सैनानियों के सम्मान में अनेक उत्साही युवा रक्तदान करने पहुंच गए है। गांव गुसाईसर बड़ा से अनेक युवक सामूहिक रूप से रक्तदान करने पहुंचे और रक्तदान के बाद संस्था ने सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पीबीएम की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जा रहा है। शिविर आयोजन में आर्थिक सहयोग दिवंगत मोतीलाल तापड़िया की स्मृति में लक्ष्मीदेवी मोतीलाल तापड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट, मुम्बई द्वारा किया गया है। सौजन्यकर्ता परिवार के राधेश्याम तापड़िया ने क्षेत्रवासियों से किसी अनजान के प्राण बचाने में सहयोगी बनने का आह्वान किया है। तिरंगा फहराने व शिविर में सेवाए देने में अध्यक्ष जगदीश स्वामी, मंत्री ललितकुमार बाहेती, शिविर प्रभारी रमेश प्रजापत, सह प्रभारी केएल जैन, संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी, राधेश्याम तापड़िया, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिंची सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें। संस्था के स्वंयसेवक अपनी सेवाएं देते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं में योगदान दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईसर बड़ा से युवा सामूहिक रूप से रक्तदान करने पहुंचे, संस्था ने किया सभी का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान करने पहुंचे उत्साही युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान कर बन रहें जीवन रक्षक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्था स्वंयसेवक दे रहें सेवाएं, पीबीएम की टीम कर रही रक्त संग्रहण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तिरंगा फहरा कर किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन।