Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
ऑटो में छुटा हजारों की नगदी व गहनों का बैग, महिला पहुंची थाने, बैग मिला सलामत।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2022। आज माह का आखिरी रविवार है और बाजार में सन्नाटा पसरा है ऐसे में आप जुड़े आपके अपने न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और पढ़ें अपने क्षेत्र के नागरिकों की अच्छाई। घटना शनिवार 30 जुलाई की है। एक महिला भागते दौड़ते थाने पहुंची और शिकायत की उसका हजारों रूपयों व सोने चांदी की ज्वैलरी रखा एक बैग किसी ऑटो में छूट गया है। कांस्टेबल पुनीत व राजवीर ने घुमचक्कर पर सभी ऑटो चालक को सूचना दी और सीसीटीवी कैमरे खंगालना प्रारंभ किया। परंतु तभी महिला के पास फोन आया कि एक युवक महिला बैग लौटाने आया है। बता देवें क्षेत्र के आमजन में आज भी जीवन मूल्यों की प्रगाढ़ता व्यापत है। कस्बे के एक ऑटो चालक ने अपनी ईमारीदारी का परिचय देते हुए रूपए व गहनों का बैग महिला को सलामत लौटा कर सभी को प्ररेणा दी है। ऑटो चालक युवक रिंकेश भार्गव ने बताया कि उन्होंने शिक्षिका माया कुमारी को कालूबास से तेजा मंदिर छोड़ा और लौट गया। बाद में उसने देखा कि शिक्षिका अपना बैग ऑटो में भूल गई है। रिंकेश तुरंत तेजा मंदिर पहुंचा परंतु माया कुमारी तब तक थाने पहुंच गई थी। वहां उपस्थित शिक्षकों ने माया को फोन किया। कांस्टेबल पुनीत व राजवीर ने महिला के साथ तेजा मंदिर पहुंच कर बैग को सुपुर्द करवाया। माया कुमारी ने बैग की जांच की जिसमें उनके 17 हजार नगदी व सोने चांदी के गहने पूरे सलामत थे। गांव बाडेला में राजकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका, कांस्टेबल पुनीत व राजवीर ने युवक का आभार प्रकट करते हुए शाबासी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिंकेश भार्गव ने लौटाया रुपयों व गहनों का बैग।