Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-05-23 at 21.43.36
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2025। यदि आप किसी नृत्य विधा, गायन शैली, वाद्य यंत्र वादन या अभिनय का शौक रखते है तो हुनर का आयोजन आपकी प्रतिभा को परखने व निखारने का मौका देगा। इसमें शामिल होने वाले श्रेष्ठ कलाकारों को किसी म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका भी दिया जाएगा। तो तैयार हो जावें हुनर में हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाने के लिए, आगामी 28-29 मई को बीकानेर में दो दिवसीय “हुनर” का रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन होगा। रंगत फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्टेज शो व नॉन स्टेज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि एज के अनुसार ग्रुप ए में 1 से 9 वर्ष तक के बच्चे, ग्रुप बी में 10 से 17 वर्ष के किशोर, ग्रुप सी में 18 से 32 वर्ष तक के युवा, तथा ग्रुप डी में 33 वर्ष से 100 वर्ष तक एनर्जेटिक हुनरमंद लोग शामिल हो सकेंगे। कार्यक्रम में स्टेज शो में भारतीय सांस्कृतिक परिधानों में लोक, शास्त्रीय व फिल्मी नृत्य, गायन, वाद्य यंत्र वादन, कविता, गीत, शायरी, स्टोरी, मिमिक्री, एक्टिंग, कॉमेडी, नाटक, मोनो एक्टिंग, वॉइस आर्ट वेशभूषा, विचित्र वेशभूषा व बहरूपिया (सांस्कृतिक, देवी देवता, या महान हस्तियां) अन्य यूनिक टैलेंट का प्रदर्शन कर सकेंगे। नॉन स्टेज में पेटिंग एंड स्केचिंग, आइटम डेकोरेशन, फैशल डिजाइनिंग, रंगोली, मेंहदी, हैंडीक्राफ्ट व अन्य प्रतियोगिताएं होगी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कला सम्मान, सर्टिफिकेट, लकी ड्रॉ, एल्बम ब्रेक, कल्चरल अवॉर्ड व अनेक गिफ्टस दिए जाएंगे। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के लिए 2 मिनिट की समय सीमा रखी गई है। हुनर के आयोजन में आप भी अपना हुनर दिखाने के लिए भाग ले सकते है। इसमें शामिल होने के लिए 7014330731 पर संपर्क कर सकते है।