Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2025। लगातार हो रहे सड़क हादसों पर जयपुर से लेकर गांव तक सरकार एवं प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई एवं विभिन्न निर्णय लिए गए। वहीं दूसरी और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस एवं सीकर-बीकानेर नेशनल हाईवे लिमिटेड द्वारा लखासर टोल प्लाजा पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा शिविर के तहत श्रीडूंगरगढ़ नेत्र चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सक सुनील गोयल, नेत्र सहायिका दीपमाला शर्मा, मधु कुमारी, पदमचंद टीम द्वारा वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। पुलिस द्वारा बड़े वाहन चालकों को रूकवा कर अनिर्वाय रूप से नेत्रों की जांच करवाई गई। इस दौरान 67 वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई एवं जिनकी नजर में कमी दिखी उन्हें चश्मे के नबंर देकर तुरंत लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस सीओ निकेत कुमार, सीआई जितेन्द्र कुमार भी शिविर में मौजूद रहे व वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबधी लापरवाही किसी भी सूरत में नहीं बरतने के लिए समझाईश की। शिविर के दौरान ट्रक आदि बड़े वाहनों के पीछे रिफलेक्टर भी लगाए गए एवं सड़क पर घूम रही निराश्रित गौवंश के गले में रेडिमय पट्टियां भी लगाई गई। टोल प्लाजा कार्मिक सुनील सिंह, राजेश सिंह, कौशल सिंह आदि सक्रिय रहें।