Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 12 में आज मौहल्ले के दो पक्ष आमने सामने हो गए और विवाद बढ़ता देख प्रशासन मौके पर पहुंचा व समझाईश का प्रयास किया। वार्ड 12 में सड़क निर्माण के दौरान नाली निर्माण को लेकर मौहल्ले के ही दो पक्ष आपस में उलझ गए और मौके पर पालिका जेईएन भरत गौड़ पहुंचे व दोनों पक्षों से समझाईश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां आमने सामने रहने वाले घरों के दो पक्ष बन गए है और एक पक्ष चाहता है नाली जैसे बनी हुई थी वैसे ही निकाली जाएं वहीं दूसरा पक्ष चाहता है कि नाली निर्माण को बदल दिया जाए व उनके घर के आगे से नाली नहीं निकाली जाएं। मौहल्ले वासियों के आपस में बात उलझ गई जिससे सड़क निर्माण कार्य रूकवाना पड़ा। इस दौरान मौके पर भरत गौड़ पहुंचे व गौड़ ने टाइम्स को बताया कि यहां सड़क निर्माण के दौरान कुछ लोग नाली की पुरानी संरचना को ही चाहते है व कुछ इसे बदलने के लिए अड़े है। गौड़ ने नागरिकों से समझाईश की और आपस में मिलबैठ कर मामले को सुलझाने के लिए प्रेरित किया। गौड़़ ने कहा कि अधिकांश नागरिक पुरानी व्यवस्था ही रखने के पक्ष में है अब आपस में ही ये लोग तय कर पालिका को बता देवें ताकि शीघ्र कार्य करवाया जा सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 12 में सड़क निर्माण दौरान हुए विवाद में समझाईश करते पालिका जेईएन भरत गौड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवाद इतना उलझ गया कि पालिका को कार्य रुकवाना पड़ा।