Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-06-30 at 20.58.33
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2026। मंगलवार को ग्राम पंचायत जाखासर में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी रामदयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
राजस्व विभाग द्वारा 41 खातों में शुद्धिकरण किया गया। वहीं केशाराम के पुत्र डालूराम, तेजाराम, मांगीलाल व लेखराम का आपसी सहमति से खाता विभाजन किया गया। प्रशासन की दखल से राजी रजा खाता विभाजन होने पर परिवार ने आभार जताया। एक घुमंतु परिवार को पट्टा जारी किया गया। पंचायती राज विभाग ने पांच राजूराम, सोहनराम, पुरखाराम, श्रवणराम व शेराराम के पट्टों का नवीनीकरण किया। दो शौचालय निर्माण स्वीकृतियां दी गई व पांच जॉब कार्ड बनाए गए। आयुर्वेद विभाग ने 163 रोगीयों की जांच कर दवाइयां दी। 3 विद्यालयों के पट्टे जारी करने के लिए आवेदन करवाया गया। जनआधार में एक परिवार को जोड़ा गया। कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बिजली विभाग ने सप्लाई संबंधी तीन, मीटर संबंधी 6, ढीले तारों संबंधी 2 समस्याओं का निस्तारण किया। पुशपालन विभाग द्वारा 50 बड़े पशु व 120 छोटे पशुओं की जांच की गई। चिकित्सा विभाग ने 105 पुरूष व 52 महिला मरीजों की जांच व परामर्श का लाभ दिया। दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई। विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने शिविर में सेवाएं दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भागीदारी निभाई।